Moosewala के फैंस के लिए बड़ी खबर, सिद्धू की मां ने दिए ये संकेत

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 12:14 PM (IST)

मानसा: सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर ने आज मीडिया से बात करते बताया कि सिद्धू का होलोग्राम जल्द तैयार होगा। इसके साथ ही सिद्धू के खिलाफ बोलने वाले लोगों, उसकी आवाज से गीत बनाने वाले ए.आई. म्यूजिक प्रोड्यूसरों को अपील भी की है।

चरन कौर ने सिद्धू के खिलाफ बोलने वालों को कहा कि उसकी मौत के बाद भी आज भी कुछ लोग सिद्धू के खिलाफ जहर उगल ही देते हैं। उन लोगों को हमसे माफी मांगने की जरूरत नहीं क्योंकि वो माफ नहीं कर पाएंगे। इसके इलावा उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भई उन्हें इंसाफ नहीं मिला।

मूसेवाला के होलोग्राम के बारे में बताते उन्होंने कहा कि सिद्धू के होलोग्राम की तैयारियां चल रही हैं। उसके पिता भी इसी काम में लगे हुए हैं लेकिन फिर भी होलोग्राम 1-2 महीने लेट हो सकता है। ए.आई. म्यूजिक प्रोड्यूसरों को अपील करते उन्होंने कहा कि सिद्धू की आवाज का इस्तेमाल कर गीत न बनाए जाएं। अगर वे फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News