अमित शाह व जेपी नड्डा से मिले सिकंदर कुमार, ''मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण'' पुस्तक की प्रतियां की भेंट
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:41 PM (IST)
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के राज्य सभा सांसद प्रोफेसर ( डॉ.) सिकंदर कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक "मोदी युग में भारत का अर्थिक सशक्तिकरण," की अंग्रेजी और हिंदी पुस्तकों की प्रतियां दोनों मंत्रियों को भेंट की। हिमाचल के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा की।
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की भूमिका की चर्चा की और केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश के चौतरफा विकास के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने इस पुस्तक के विभिन्न पहलुओं के बारे में दोनों मंत्रियों को बताया और देश के विकास में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए अथक प्रयासों की सराहना की।
दोनों मंत्रियों ने लेखक सांसद प्रोफेसर (डॉ.) सिकंदर कुमार द्वारा पुस्तक लिखने के लिए उनकी प्रसंशा की और कहा कि सांसद प्रोफेसर (डॉ.) सिकंदर कुमार ने इस पुस्तक में मोदी सरकार की आर्थिक और जनकल्याण नीतियों की हर पहलू को उजागर किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस किताब को लिखने में लेखक की मेहनत, परिश्रम और बुद्धिमत्ता की प्रसंशा की तथा कहा कि यह किताब इतिहासकारों, शोधकर्ताओं को मोदी सरकार के हर पहलू की जानकारी देगी जिससे समाज के सामने उनके योगदान को सही परिपेक्ष में रखने में मदद मिलेगी। सांसद ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और प्रदेश में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

