लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत बैंस की आज अदालत में पेशी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 11:28 AM (IST)

लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और लुधियाना से आत्म नगर के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को आज लुधियाना की तरनजीत सिंह की अदालत में प्रोडेक्शन वारंट पर पेश किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कातिलाना हमला करने के आरोप में पुलिस थाना शिमलापुरी में दर्ज एफ.आई. आर. में पूर्व विधायक बैंस की गिरफ्तारी डाली जाएगी। इस कारण आज उन्हें प्रोडक्शन वारंट से लुधियाना कोर्ट कांपलेक्स में लाया जा रहा है।