संगरूर लोकसभा सीट पर सिमरनजीत सिंह मान का कब्जा, आंकड़ों में जानें 2014 से अब तक परिणाम

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 04:54 PM (IST)

संगरूर : संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीतकर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि सिमरनजीत मान 1989 में तरनतारन से और 1999 में संगरूर से सांसद भी चुने गए थे। दो बार सांसद रहने के बाद सिमरनजीत सिंह मान अब तीसरी बार लोकसभा की सीढ़ियां चढ़ने जा रहे हैं। संगरूर के लोगों ने पंजाब में 'आप' की सरकार और संगरूर के 9 हलकों में 'आप' विधायक होने के बावजूद जीत की फतवा जारी किया है। आंकड़ों से समझते हैं कि 2014 से अब तक 'आप' का ग्राफ कैसे नीचे आ रहा है।

2014 के संगरूर लोकसभा चुनाव में भगवंत मान पहली बार आप की ओर से लोकसभा चुनाव में उतरे थे। इस चुनाव के दौरान में संगरूर की जनता ने भगवंत मान को 5,33,237 वोटों से जिताया और मान ने लगभग 2 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींढसा ने 3,21,516 लोगों ने वोट देकर दूसरा स्थान दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला को 1,81,410 और बसपा उम्मीदवार मदन भट्टी को 8,408 वोट मिले थे।

2019 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में, भगवंत मान ने दूसरी बार चुनाव लड़ा, जिसमें मान को 4,13,561 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3,03,350 वोट मिले। इस चुनाव में आप का ग्राफ गिर गया था जिसमें मान ने महज 1 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की थी और 2014 के चुनाव में 2 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और भाजपा उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा को 2,63,498 वोट मिले जबकि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरनजीत सिंह मान को 48,365 वोट मिले थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में संगरूर में AAP ने शानदार जीत हासिल की थी। जिसमें संगरूर के 9 हलकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की ही जीत हुई थी। जिसमें लेहरा से बरिंदर कुमार गोयल विजेता रहे। दिड़बा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोड़ा, भदौर से लाभ सिंह उगोके और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, मलेरकोटला से मोहम्मद जमील उर रहमान, धूरी से भगवंत मान और संगरूर से नरिंदर कौर भारज ने संगरूर पर बड़ी जीत हासिल की थी। दिड़बा से हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हैं और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर शिक्षा मंत्री हैं।

संगरूर लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और 'आप' विधायकों ने प्रचार किया था। इसके बाद भी पंजाब में 'आप' सरकार और संगरूर की 9 हलकों पर आप विधायकों के बावजूद आम आदमी पार्टी इस बार संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने में नाकाम रही है। सिमरनजीत सिंह मान ने इस बार संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान को संगरूर की जनता ने 2,53,154 वोट देकर जिताया है। इसके अलावा आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 2,47,332 वोट मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार को 79,668 वोट, भाजपा उम्मीदवार को 66,298 वोट और शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार कमलदीप कौर राजोआना को 44,428 वोट मिले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News