सिंघु बॉर्डर कत्ल मामला: दूसरे आरोपी ने भी किया सरेंडर

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 04:38 PM (IST)

जंडियाला: सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह के कातिल ने खुद को सरेंडर कर दिया है। इस कत्ल मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी नारायण सिंह ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। नारायण सिंह ने अपने गांव जंडियाला गुरु लौटकर गिरफ्तारी दी है। 

जानकारी के अनुसार आज जंडियाला गुरु के गांव अमरकोट से नारायण सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। कत्ल करने के बाद वह अपने गांव वापस आ गया था। यहीं से उसने गुरु घर में अरदास करने के बाद गिरफ्तारी दी है। इस समय गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऐसे हुई थी वारदात
बताने योग्य है कि शुक्रवार को सिंघु बार्डर के पास निहंग जत्थेबंदी बाबा बलविंदर सिंह के टैंट में से ‘सर्वलोह ग्रंथ’ की बेअदबी करके भागने वाले नौजवान का बेरहमी के साथ कत्ल करके उसका कटा हुआ शव पुलिस बैरीकेड के साथ लटका दिया गया था। वायरल वीडियो के अनुसार कुछ निहंग सिंहों की तरफ से इस कत्ल की जिम्मेदारी भी ली गई है। कुंडली थाना पुलिस ने धारा 302 और 34 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News