मानव तस्करी व जाली एजेंटों के खिलाफ बनी SIT, विदेश में फंसी महिलाओं के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 06:35 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने मानव तस्करी के सभी मामलों की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित करने में दिखाई गई तेजी के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब से महिलाओं को यात्रा/रोजगार वीजा के तहत मध्य पूर्व के देशों में भेजा जा रहा है, जहां उनका शोषण होता है, इस कार्रवाई से ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

इस एस.आई.टी. का गठन विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा हाल ही में शुरू किए गए मिशन होप के तहत किया गया है जो ओमान में फंसी लड़कियों को छुड़ाने के लिए शुरू किया गया था और इसके तहत साहनी के प्रयासों से ओमान से कई लड़कियों को भारत वापस लाया गया है। इस एस.आई.टी. में पंजाब में मानव तस्करी के मामलों में कौस्तुभ शर्मा डी.आई.जी. लुधियाना रेंज के पास पंजाब में मानव तस्करी के मामलों की बिना किसी परेशानियों के एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जा सकती है जोकि इसके सक्षम प्राधिकारी हैं।  जबकि रणधीर सिंह आई.पी.एस. के नेतृत्व में एक विशेष टीम इन सभी मामलों की जांच करेगी।

साहनी, जो विश्व पंजाबी संगठन के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि उनके संसदीय कार्यालय और डब्ल्यू.पी.ओ., पंजाब के अलग-अलग जिलों के थानों में एन.आर.आई. दर्ज करने और मध्य पूर्व के देशों में फंसी लड़कियों को छुड़ाने के लिए सभी पीड़ित परिवारों  की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अबू धाबी, ओमान और भारत में चार हाट लाइन शुरू की।

ये हैं नंबर

सुरजीत सिंह प्रधान, डब्ल्यू.पी.ओ., अबू धाबी +971556129811, कमलजीत सिंह मठारू, अध्यक्ष डब्ल्यू.पी.ओ., ओमान- +96894055561, रमनीत कौर भसीन, साहनी का संसदीय कार्यालय- +919910061111 और गुरबीर सिंह डब्ल्यू.पी.ओ. चंडीगढ़ -+97110008371। फंसी हुई लड़कियां और उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

साहनी ने सभी वापस आई लड़कियों और मध्य पूर्व के देशों में फंसे गैर-कानूनी प्रवासियों के परिवारों से अनुरोध किया कि वे आगे आएं और संबंधित थानों में मामला दर्ज करें ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। साहनी ने मध्य पूर्व देशों में फंसी लड़कियों और उनके परिवारों को आश्वासन दिया है कि जब वे वापस आएंगे तो इन लड़कियों को मुफ्त व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी और उन्हें पंजाब में एक सम्मानजनक नौकरी दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News