बंगाल की जीत हमारी है, अब पंजाब की बारी है... BJP दिल्ली हेडक्वार्टर पर लगे पंजाब के लिए नारे

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 07:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पश्चिम बंगाल में शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जश्वन मनाया जा रहा है। वहीं दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पर पंजाब के नारे लगाए गए। इस दौरान स्टेज से पंजाब के लिए जोर-जोर से नारे लगाए गए- ''बंगाल की जीत हमारी है... अब पंजाब की बारी है।''

दरअसल, अब बीजेपी की पंजाब के अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर नजर टिक गई है। बीजेपी पूरी प्लानिंग के साथ चलती है उसे पता है कब क्या करना है। इसके अलावा इस दौरान और भी कई नारे सुनने को मिले जिनमें ''बंगाल में खिला कमल... अब पंजाब पर नजर'', ''बंगाल में मारी बाजी... अब पंजाब में तैयारी।''

बंगाल की जीत के बाद अब बीजेपी का पंजाब की तरफ नजर होगी। बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी थी लेकिन अब ममता बनर्जी का किला ढहा कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ठीक ऐसे ही पंजाब में भी बीजेपी का अकेले दम पर जीत हासिल कर सत्ता में आना किसी सपने से कम नहीं है। इस जीत के बाद से बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर जीत की बधाई देते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि, बंगाल के बाद अब पंजाब में तख्तापलट की बारी है। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News