Punjab: बॉर्डर एरिया में करोड़ों की हेरोइन सहित तस्कर काबू, पुलिस जांच जारी
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 03:52 PM (IST)
अमृतसर (नीरज): BSF ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए के करोड़ों की हेरोइन जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, BSF अमृतसर सेक्टर की इंटेलिजेंस विंग और ANTF टीम को अमृतसर के बॉर्डर वाले गांव मोड के टी-पॉइंट सहूरा इलाके में बड़ी कामयाबी मिली है। इस दौरान फिरोजपुर के रहने वाले एक तस्कर को 30 करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तस्कर के पास से 1.20 लाख रुपये की इंडियन करेंसी और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इस मामले में सनसनीखेज बात यह है कि तस्कर फिरोजपुर से अमृतसर के बॉर्डर वाले इलाके में यह खेप लेने आया था, फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

