50 लाख की हैरोइन व 62 हजार की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 10:45 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): एस.टी.एफ. फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में 100 ग्राम हेरोइन, 62 हजार की ड्रग मनी और एक कम्प्यूटराइज कांटे सहित तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते इंस्पेक्टर जसविन्दर सिंह और ए.एस.आई. बूटा सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के सरहदी गांव पल्ला मेघा इलाके में शकी व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। 

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुलवंत सिंह उर्फ कंता और कुलदीप सिंह कथित रूप में हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। आज भी वह ग्राहका का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके कुलवंत सिंह उर्फ कंता को 100 ग्राम हेरोइन, 62 हजार की ड्रग मनी और एक कम्प्यूटराइज कांटे सहित गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा साथी कुलदीप सिंह पुलिस को देख कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से दोनों दोषियों खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। सूत्रा मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News