50 रुपये के Juice के गिलास को लेकर पड़ गया पंगा, आपस में भिड़े दुकानदार, गरमाया माहौल

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 04:14 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : साबुन बाजार में एक जूस विक्रेता द्वारा 50 रुपए का जूस का गिलास गुड मंडी के एक मोबाइल विक्रेता को देने पर झगड़ा हो गया। जिसके चलते गुड मंडी के मोबाइल विक्रेता दुकानदार ने साबुन बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए दुकानदार के शीशे का गिलास मार कर सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने आए अन्य दुकानदार भी घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़ मंडी के मोबाइल विक्रेता ने साबुन बाजार में बिना बर्फ के जूस का गिलास लेने के लिए अपने नौकर को भेजा। उक्त नौकर बर्फ वाला जूस का गिलास लेकर चला गया  जिसके चलते मोबाइल विक्रेता गुस्से में आ गया और मोबाइल पर जूस विक्रेता को कथित रूप से गालियां देने लग पड़ा। थोड़ी देर बाद मोबाइल विक्रेता दुकानदार अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जूस वाली दुकान पर आ गया और दुकान पर हमला करके दुकानदार का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने आए अन्य दुकानदार भी घायल हो गए। उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News