Breaking: पंजाब में बाढ़ से अब तक इतने लोगों की मौ'त, पढ़ें पूरी Details
punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 07:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में लगाता हुए बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ को लेकर अब तक अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण पंजाब के 13 जिले प्रभावित हुए जिनमें 479 गांव शामिल हैं। इस दौरान 9500 से अधिक लोगों को रैसक्यू किया गया। बाढ़ के पानी से अब तक पंजाब में 8 मौते हो चुकी हैं। फतेहगढ़ साहिब में 2, मोहाली/रोपड़ में 2-2, नवांशहर/होशियारपुर में 1-1 लोगों की जान चली गई है।
बाढ़ के चलते 57 राहत बनाए गए हैं। एनडीएफआर के 14 टीमों के साथ-साथ फौजी, नेंवी व एयर फोर्स की 6 टीमें मुहैया करवाई गई हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने सभी जिलों के डी.सी. को 33.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं और 11 अधिक प्रभावित जिलों के लिए 50-50 हजार की दवाइयां खरीदी गई। वहीं 17,000 के करीब फूड पैकेट भी बांटे गए। इसी के साथ ही सेहत विभाग के 7527 मुलाजिम ग्राऊंड पर डटे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here