पंजाब पुलिस ने Social Media Influencer को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 06:15 PM (IST)

लुधियाना : सोशल मीडिया (Social media) पर अक्सर अपनी बात रखने वाले हनी सेठी (Honey Sethi) को लुधियाना डुगरी पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया है। बीते दिन हनी सेठी को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि हनी सेठी (Honey Sethi) और विदेश में बैठे अवि सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने नवजीत कौर नाम की लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।  

इसे लेकर लड़की भी मीडिया के सामने भी आई जिसने कहा कि वह कुछ दिन पहले कनाडा से आई है। उसने कहा कि हनी सेठी और उसके एक अन्य साथी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है और साथ ही उसकी तस्वीर को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इतना ही नहीं उसकी तस्वीरों पर गलत कमेंट भी किए गए हैं। इसकी शिकायत उसने लुधियाना पुलिस को दी, जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने हनी सेठी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में लाया गया है।      

PunjabKesari

वहीं पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा है कि इसमें दो आरोपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हनी सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि विदेश में बैठा एक अन्य आरोपी जिसके साथ हनी सेठी के लिंक कि गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, हालांकि उन्होंने बताया कि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद क्या था यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे ऐसा काम कर लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हों। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News