सोशल मीडिया स्कैम: लड़कियों से बातें करना पड़ सकता है महंगा, जानें कैसे

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 11:18 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): सोशल मीडिया पर आजकल एक स्कैम चल रहा है जिसके जरिए खासतौर पर यंग लड़कों को टारगेट किया जा रहा है। युवाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे पैसों की डिमांड की जाती है और पैसे न देने की सूरत में बदनाम करने का डर दिखाया जाता है। इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। यह गिरोह अश्लीलता परोस कर इस स्कैम की शुरूआत करता है और इसके झांसे में आने वाला व्यक्ति धंसता ही जाता है और निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता। कई युवा इसका शिकार होने से बचे है और फेसबुक के जरिए उन्होंने पोस्ट डालकर दूसरों को इस बारे में अगाह करने का प्रयास किया है।

सोशल मीडिया के जरिए युवती फोन कॉल करके युवा लड़कों से बातें करना शुरू करती है। वह खुद को अकेला व परेशान बता कर सामने वाले से सहानुभूति की आशा रखती है। लड़के के बारे में जानकारी एकत्रित करके लड़की द्वारा अश्लील बातें करनी शुरू की जाती है। इसके बाद सामने वाले को समझ नहीं आता और वह इस स्कैम में फंसना शुरू हो जाता है। लड़की द्वारा इससे आगे बढ़ते हुए वीडियो कॉल के जरिए लड़के से बातें करनी शुरू कर दी जाती है।

वीडियो कॉल में हद तब होती है जब लड़की द्वारा अश्लीलता की सीमाएं लांघ दी जाती है। इस उपरांत लड़की आपत्तिजनक अश्लील काम करने को कहती है। चूंकि लड़की ऐसा सब कर रही होती है इसलिए लड़के को कुछ भी समझ नहीं आता और वह लड़की की बातें मानना शुरू कर देता है। लड़के को इस बारे में पता नहीं होता कि दूसरी तरफ उसकी आपत्तिजनक हरकतों की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। लड़का जब काफी कुछ आपत्तिजनक बातें कर चुका होता है तो उसके बाद पैसों का खेल शुरू होता है।

इसके बाद लड़की का रोल खत्म हो जाता है और दूसरी तरफ से व्यक्ति फोन करके लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते है। लड़के की अश्लील हरकतों की वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती है और पैसों की मांग की जाती है। इसलिए आवश्यकता है कि इस सबसे बचने के लिए सावधान हो जाएं।

अपनी निजी जानकारियां किसी के साथ सांझी करने से बचें

लड़की का फोन कॉल आने के बाद कई युवा भावनाओं की धारा में बह जाते है और लड़की के साथ अपनी निजी बातों को शेयर कर देते हैं। बातों-बातों में कई लड़के अपने घर का पता, परिवार सहित अन्य बातें बता देते हैं जिसके बाद उन्हें इसका पछतावा होता है। किसी भी नए नंबर से सोशल मीडिया पर फोन आने के बाद अपनी निजी जानकारियां सांझी करने की जरूरत नहीं है। इस बारे में सावधानी न अपनाई गई तो नुक्सान हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News