चाव से की थी बेटी की सगाई लेकिन दामाद ने की वो हरकत कि मां ने कर लिया Suicide

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 02:27 PM (IST)

गुरदासपुर (सर्बजीत):  गुरदासपुर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां जिस लड़के के साथ लड़की की सगाई हुई, उसी लड़के से दुखी हो कर लड़की की मां ने जहरीली चीज निगल ली। जहर खाने के कारण लड़की की मां की इलाज दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तंग परेशान करने वाले लड़के खिलाफ धारा-306 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया परन्तु आरोपी अभी फरार है।

इस संबंधी सहायक सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि बलविन्दर सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने दिए बयानों में बताया कि उसकी बड़ी बहन सुखबीर कौर का रिश्ता आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह के साथ हुआ था। बाद में उनको पता लगा कि आरोपी का पहले भी विवाह हुआ था और वह लड़की दवा खा कर मर गई थी। इसी कारण उन्होंने अपनी बहन की सगाई आरोपी गुरप्रीत सिंह से तोड़ दी थी। 

इसके बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह उनके परिवार को तंग परेशान और धमकियां देने लगा। वह उनकी लड़की सुखबीर कौर को निकाल कर ले जाएगा। इस बात से उनका परिवार चिंता में रहता था। 16 जनवरी को उनकी माता मनजीत कौर ने आरोपी गुरप्रीत सिंह से दुखी होकर कोई ज़हरीली चीज़ खा ली, जिस की बीते दिन अमृतसर में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News