दुबई से लौटे दामाद ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 06:32 PM (IST)

मलोट (शाम जुनेजा) : दुबई से लौटे एक व्यक्ति द्वारा अपने ससुर व साले की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मलोट उपमंडल के पन्नीवाला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब अपने ससुराल पहुंचकर व्यक्ति ने अपने ससुर और साले की हत्या कर दी और परिवार के 3 अन्य सदस्यों को घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ कबरवाला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में पन्नीवाला निवासी प्रेम सिंह पुत्र शबेग सिंह ने बताया कि वह अपने 2 भाइयों तरसेम सिंह और गुरपाल सिंह के साथ एक मकान में रहता है। तरसेम सिंह की बेटी रमनदीप कौर की शादी 2 साल पहले गुरुसर मोदिया के बलजिंदर सिंह पुत्र जगरूप सिंह से हुई थी। बलजिंदर सिंह डेढ़ साल पहले पत्नी रमनदीप कौर को गर्भवती छोड़कर दुबई चला गया था।

अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद रमनदीप कौर मायके आकर रहने लगी, जहां पर उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस बीच उसका आरोपित दामाद उसकी पत्नी व ससुराल वालों से फोन पर कहासुनी रहती थी। आज बलजिंदर सिंह दुबई से भारत वापस आया और सुबह 6 बजे अमृतसर पहुंचा जहां रास्ते में उनसे तेजधार हथियार खरीदा और 11 बजे ससुराल पहुंचा। जहां उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। इसी बीच बलजिंदर सिंह ने अपने ससुर तरसेम सिंह उर्फ ​​गज्जन सिंह, पत्नी के चचेरे भाई व शिकायतकर्ता प्रेम सिंह के पुत्र नरिंदर सिंह मोनो व रविंदर सिंह, चाची सास रछपाल कौर व चाचा गुरपाल पर हमला कर घायल कर दिया। तरसेम सिंह और नरिंदर सिंह मोनू की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।

घटना के बाद एस.एस.पी श्री मुक्तसर साहिब उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, एस.पी.डी. गुरचरण सिंह, डी.एस.पी. मलोट बलकार सिंह संधू थाना कबरवाला मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व चौकी प्रभारी वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बलजिंदर सिंह की शादी भी उसकी बहन सुखविंदर कौर और जीजा गुरचरण सिंह ने बड़काया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य अधिकारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News