पटाखों की खरीद को लेकर दुकानदारों से खास अपील, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 02:34 PM (IST)
फिरोजपुर: त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए छावनी व्यापार मंडल फिरोजपुर के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा उर्फ धर्मू ने शहर के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए सूचना जारी करते हुए अपील की है।
उन्होंने व्यापारियों से कहा है कि जब तक जिला मजिस्ट्रेट/डी.सी. कार्यालय की ओर से पटाखे बेचने के लिए अधिकृत स्थान निर्धारित नहीं किया जाता और जरूरी लाइसेंस या प्रशासनिक अनुमति जारी नहीं की जाती, तब तक कोई भी व्यापारी पटाखों की खरीद में अपना पैसा न लगाए। उन्होंने बताया कि बिना जरूरी लाइसेंस, अनुमति और निर्धारित स्थान के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
धर्मवीर शर्मा ने व्यापारियों से पहले से ही सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से जरूरी लाइसेंस और सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद ही पटाखों की खरीद-बिक्री शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना हर नागरिक और व्यापारी का कर्तव्य है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की है।

