डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी! कल होगा विशेष भंडारा
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 12:12 PM (IST)
जालंधर (गुलशन): राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में 21 और 22 नवम्बर को एक विशेष भंडारा करवाया जा रहा है। डेरा ब्यास के जोनल सैक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा जारी की गई एक नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 नवम्बर (शनिवार) को सुबह सत्संग के बाद बाबा जी कार दर्शन देंगे और संगत को प्रसाद बांटा जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी होगा। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 22 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे सत्संग करेंगे। बाबा जी के इस स्पैशल सत्संग के लिए डेरे में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

