PGI में आने वाले मरीजों के लिए खास खबर, आज भी नहीं होगा ये काम

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 10:09 AM (IST)

चंडीगढ़: पी. जी. आई. में रैजीडैंट डॉक्टर्स की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी। हालांकि रविवार को पी. जी. आई. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया कि सोमवार को न्यू ओ. पी. डी. सर्विस चलेगी, लेकिन हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में ओ.पी.डी. में नए कार्ड न बनने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहने वाला है। सुबह 8 से 9.30 बजे तक पुराने मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन होगा, जिनका फॉलोअप होगा। एमरजैंसी, आई.सी. यू. और क्रिटिकल सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी।

पी.जी. आई. फैकल्टी एसोसिएशन की प्रेजीडेंट डॉ लक्ष्मी की मानें विरोध प्रदर्शन को बढ़ाना को लेकर अभी कुछ तय नहीं हैं। वहीं, जी.एम.सी.एच. में भी अभी तक फॉलोअप मरीजों की ही ओ. पी. डी. में इलाज मिल रहा था। जी.एम.सी.एच. फैकल्टी वैल्फेयर बॉडी ने भी समर्थन देते हुए पेन डाउन स्ट्राइक का फैसला लिया है। सोमवार के लिए रजिस्ट्रेशन का वक्त सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा, जिसमें सिर्फ पुराने मरीजों को ही देखा जाएगा। पेन डाउन स्ट्राइक में सीनियर डॉक्टर्स मरीजों को देखेंगे और सलाह देंगे, लेकिन कार्ड या पर्ची पर कुछ लिखेंगे नहीं। इंटर्न्स या रैजीडैंट लिखने का काम करेंगे। इससे पहले ओ.पी.डी. सर्विस को पूरी तरह बंद करने के बारे में सोचा था, लेकिन मरीजों की सहूलियत को देखते हुए ऐसा नहीं किया। एमरजैंसी और आई.सी.यू. और क्रिटिकल केयर सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी।

आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज के रैजीडैंट डॉक्टरों ने अपना आभार व्यक्त किया
कोलकाता के आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज और अस्पताल में घटना के बाद देशभर में कई बड़े मैडिकल संस्थान हड़ताल कर रहे हैं। आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज के रैजीडैंट डॉक्टर एसोसिएशन ने पी. जी. आई. रैजीडेंट डॉक्टर्स (ए. आर.डी.) को लिखित में हड़ताल में समर्थन देने और मुहीम का हिस्सा बनने को लेकर पत्र लिख आभार व्यक्त किया। साथ ही सहयोग बनाए रखने की बात कही। यह इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सभी हैल्थ केयर वर्कर्स सी.पी.ए. (केंद्रीय संरक्षण अधिनियम) का अधिकार रखता है। जब तक यह एक्ट लागू नहीं हो जाता यह हडताल जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News