शरारती तत्वों ने की श्री गुटका साहिब की बेअदबी, गरमाया माहौल

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 11:43 AM (IST)

लोहियां (सुभाष): कुछ शरारती तत्वों ने श्री गुटका साहिब की बेअदबी करते हुए इसके विभिन्न अंग फाड़ कर स्थानीय टी-प्वाइंट के पास पैट्रोल पम्प और वर्कशॉप के समीप सड़क पर फैंक दिए। इस बेअदबी का उस समय पता चला जब सड़क पर स्थित दुकानदारों ने इन अंगों को देखा और पुलिस को जानकारी दी। वहीं बेअदबी का जैसे ही लोगों को पता चला तो वे इकट्ठा होने शुरू हो गए जबकि लोहिया पुलिस थाना प्रभारी गुरशरण सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और जांच की।

इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्य भाई सुखजीत सिंह खोसा को भी बेअदबी की जानकारी दी जिस पर वह भी मौके पर पहुंचे और श्री गुटका साहिब की हुई बेअदबी बाबत जानकारी ली। भाई खोसा ने थाना प्रभारी गुरशरण सिंह और डी.एस.पी. शाहकोट सुखपाल सिंह से बात करते हुए मांग की कि बेअदबी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। बाद में लोहियां पुलिस ने तमाम नाकों को हटा कर सभी पुलिस कर्मियों को टी-प्वाइंट के उस स्थान पर जांच के लिए लगा दिया जहां से श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे, जब कि सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगालना शुरू किया। थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्य भाई सुखजीत सिंह खोसा ने कहा कि बेअदबी किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर की है, ताकि माहौल खराब हो सके। इस मौके पर दर्शन सिंह, डॉ. जगजीत सिंह जज, आत्मा सिंह, फुम्मन सिंह, बाबा अमृतपाल सिंह हेड ग्रंथि गुरुद्वारा सिंह सभा लोहियां, जत्थेदार दिलबाग सिंह राइवाल, परमिंदर सिंह जस्सल, दरबारा सिंह, अमरीक सिंह खोसा आदि ने घटना पर रोष जताया। वहीं सुखजीत सिंह खोसा की अगुवाई में थाना लोहियां पहुंची जहां पर भाई अमृतपाल सिंह, जथेदार दिलबाग सिंह आदि ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News