Be Alert! श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर से लोगों को आ रहे Messages, खबर ने बढ़ाई हलचल
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 04:48 PM (IST)
अमृतसर(रमन): सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के चीफ मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शातिर हैकर्स ने उनका मोबाइल अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके रिश्तेदारों और Contacts को पैसे मांगने वाले फेक मैसेज भेजे।

जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने मैनेजर धंगेरा के नाम का इस्तेमाल करके कई लोगों को मैसेज भेजे कि उन्हें किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पैसों की मदद चाहिए। इस फ्रॉड का खुलासा तब हुआ जब मैसेज पाने वाले कुछ दोस्तों और परिवार वालों ने शक होने पर सीधे मैनेजर साहिब को संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवंत सिंह धंगेरा ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल नंबर/अकाउंट हैक हो गया है और उनके द्वारा किसी से भी कोई पैसे नहीं मांगे गए हैं। उन्होंने संगत और अपने दोस्तों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज के झांसे में न आएं और किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

