तिरंगे के साथ Golden Temple में माथा टेकने आई लड़की को रोका, मचा बवाल
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 02:54 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सचखंड श्री दरबार साहिब में एक लड़की को अंदर आने से रोका गया। दरअसल, लड़की ने अपने चेहरे पर तिरंगा झंडा बनाया हुआ था, जिस कारण उसे वहां मौजूद सेवादार ने अंदर आने नहीं दिया। इस घटना का पूरा वीडियो लड़की ने खुद अपने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो में देख सकते है कि कैसे लड़की चेहरे पर "तिरंगे" का निशान बनाकर दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद सेवादार का कहना है कि Flag को साफ करके आओ। इसी बीच लड़की और सेवादार के बीच बहस हो गई, जिसके बाह वहां हंगामा हो गया।
SGPC ने मांगी माफी
इस पूरे मामले में एस.जी.पी.सी. ने सब कमेटी का गठन किया है। साथ ही उनका कहना है कि हर श्रद्धालू सम्मानपूर्वक है, अगर किसी ने दुर्व्यवहार किया तो हम माफी मांगते है। वहीं कमेटी द्वारा रोकने वाले सेवादार का तबादला कर दिया गया है।