आंधी-तूफान, भारी बारिश या फिर भूकंप... समय रहते मिलेगा Alert, होगा बड़ा लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 06:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब वासियों के लिए बेहद ही राहत भरी खबर है। अब आंधी तूफान या फिर भूकंप आने से पहले ही आपको अलर्ट मिल जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने आम लोगों से लेकर किसानों को होने वाले फायदे लिए के लिए एक ऐप लांच किया है। इस ऐप के जरिए आपको प्रकृतिक आपदाओं को पहले से ही अलर्ट मिल जाएगा, जिससे भारी नुकसान से बचा जा सकता है। 

PunjabKesari

बता दें कि, हाल ही में सरकार ने एक SACHET नामक ऐप लांच किया है जिसकी मदद से आंधी तूफान, भारी बारिश व भूकंप जैसी आपदा की भविष्यवाणी की जा सकती है। समय पर ही इनसे होने वाले नुकसान को रोकने की तैयारियां की जा सकती है। अगर ऐप के जरिए लोगों को समय रहते अलर्ट मिलता है तो होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। इसके साथ ही मामूस लोगों की जान तक बचाई जा सकती है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए सचेत (SACHET) ऐप की मदद से आंधी तूफान, भूकंप व भारी बारिश जैसी प्रकृतिक आपदाओं का समय रहते ही पता चल जाएगा। इसके साथ ही इस ऐप की मदद से आपदा से जुड़ी स्टीक जानकारी भी उपलब्ध की जाती है। गौरतलब है कि इस ऐप के जरिए आने वाले 3 दिन के मौसम की जानकारी दी जाती है। इस ऐप का जहां आम लागों को बड़ा लाभ होगा वहीं किसानों को भी काफी फायदा होगा, क्योंकि किसानों को फसल की बुआई, कटाई व खाद के इस्तेमाल से पहले मौसम की जानकारी मिल जाएगी। अब लोगों को कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनाने से पहले ही इस ऐप के जरिए जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि, आप लोग इस ऐप को आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News