बाढ़ के बाद गन्ने के खेत में दिखा अजब नजारा, किसान रह गया दंग
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 04:12 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब में बाढ़ के बाद की स्थिति बेहद हैरानीजनक तस्वीरें सामने आ रही है। जहां पिछले दिनों रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, जिसके चलते इलाके के कई गांवों के लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे। यहां तक कि कई लोगों के घर का सामान भी इस पानी की चपेट में आकर बह गया।
आज जब गांव झबकरा का एक किसान अपने गन्ने के खेत से पशुओं के लिए चारा काट रहा था, तो उसे अचानक पानी के तेज बहाव में बह कर आया एक फ्रिज मिला। इस संबंध में जानकारी देते हुए झबकरा निवासी किसान राजेश ठाकुर ने बताया कि जब वह पशुओं के लिए चारा काटने गन्ने के खेत में गया तो अचानक उसकी नजर इस फ्रिज पर पड़ी। किसान ने कहा कि जिस किसी का भी यह फ्रिज बह गया हो, वह मुझसे यह फ्रिज ले जा सकता है। अगर आप आस-पास देखें, तो जलस्तर कम होने के बाद लगातार लोगों के घरों से सामान बह जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here