Hoshiarpur: इलाके में घरों से निकलने से डर रहे बच्चे और बुजुर्ग, राहगीरों का भी जीना हुआ मुहाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:54 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की नींद हराम कर दी है। आए दिन कुत्तों के काटने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल पाया जा रहा है। शहर की सड़कों और गलियों में 8 से 10 कुत्तों के झुंड आम घूमते देखे जा सकते हैं। यह स्थिति खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बनी हुई है।

माता-पिता अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरने लगे हैं। हद तो तब हो जाती है जब ये कुत्ते सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों और खासकर मोटरसाइकिल सवारों के पीछे पागलों की तरह दौड़ते हैं। अचानक कुत्तों के हमले के कारण घबराहट में कई मोटरसाइकिल सवार संतुलन खो बैठते हैं और भयानक सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इलाका निवासियों ने सरकार और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि आवारा कुत्तों को काबू करने के लिए तुरंत अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाया जाए ताकि किसी जानी नुकसान से समय से पहले बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द कोई कार्रवाई न की, तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News