दोस्त के घर खेलने जा रही बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया Attack, घटना CCTV में कैद
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 05:22 PM (IST)
पंजाब डेस्क : फाजिल्का जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गली से गुजर रही 9 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोस्त के घर खेलने जा रही बच्ची कुत्तों को देखकर भागने लगी और गिर गई। इसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला करते हुए टांग पर काट लिया।
बताया जा रहा है कि ये घटना विजय कॉलोनी इलाके की है, जहां करीब 7-8 कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया था। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को कुत्तों से बचाया। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बच्ची को कुत्तों से बचने के लिए भागते और फिर गिरने के बाद हमला होते देखा जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

