पराली में आग लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशासन ने किसानों को दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 04:17 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर): पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत थाना ममदोट, थाना मल्लांवाला में धान की पराली को आग लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सेटेलाइट के जरिए प्राप्त हुए डाटा के आधार पर ममदोट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में गांव रहीमे के और गांव गट्टी महमूद में अज्ञात किसानों द्वारा खेतों में पराली को आग लगाने का खुलासा हुआ है। 

इन मामलों की जांच सहायक थानेदार दर्शन सिंह कर रहे हैं। इसी तरह थाना मल्लांवाला के अधीन भी खेतीबाड़ी विभाग के बिक्रमजीत सिंह क्लस्टर अफसरों द्वारा भेजे गए चालान के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें गांव फतेहगढ़ सभरा के 5 किसानों को नामजद किया गया है, जिनमें गुरविंदर सिंह पुत्र जरमल सिंह, सतनाम सिंह पुत्र सुरजन सिंह, सुखबीर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, जगजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह और जगदेव सिंह पुत्र जरमल सिंह शामिल हैं। प्रशासन ने किसानों को सख्त चेतावनी जारी की है कि वे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पराली को आग न लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News