Student को हिरासत में लेने पर पुलिस व सरकार पर भड़के बाजवा, कहा-"सवाल पूछना कब से जुर्म हो गया?"

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:37 AM (IST)

पंजाब डेस्क: कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदकोट पुलिस पर सवाल उठाने वाले एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया गया है और वह इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।

पंजाब पुलिस को संबोधित करते हुए बाजवा ने पूछा, "सवाल पूछना कब से जुर्म हो गया?" उनके मुताबिक, पुलिस पर सवाल उठाने की हिम्मत करने वाले स्टूडेंट को हिरासत में रखना राज्य में बोलने की आजादी पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

विपक्ष के नेता ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर आलोचना पर ऐसी कार्रवाई की जाती है, तो क्या नागरिकों से उम्मीद की जाती है कि वे सिर्फ चुप रहें और सरकार की तारीफ करें? उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान की सरकार में असहमति को सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है।

आपको बता दें कि हाल ही में फरीदकोट में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा गया कि सीनियर पुलिस ऑफिसर समागम के दौरान मौजूद हैं और इस दौरान एक स्टूडेंट उनसे कुछ तीखे सवाल पूछता है। इस दौरान पुलिस ऑफिसर स्टूडेंट के सवालों से बचते हुए और उससे उसकी पर्सनल जानकारी पूछते हुए दिखते हैं। इस दौरान माहौल काफी गरमा जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News