संगरूर उप चुनावः राजोआणा की बहन की सहमति के बाद सुखबीर बादल ने की यह घोषणा

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़:  केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। उनके किए गए ऐलान के बाद सुखबीर बादल ने संगरूर से संसद उपचुनाव के लिए कमलदीप कौर को शिरोमणि अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया है और उन्हें संगरूर से टिकट दी है।  वह शिरोमणी अकाली दल के चुनाव लड़ेंगी और 6 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

बता दें काफी कश्मकश के बाद केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने राजोआणा के साथ मुलाकात के बाद संगरूर लोकसभा से उप चुनाव लड़ने को सहमति दे दी है। साथ उन्होंने  आज बाद दोपहर केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा के साथ मुलाकात के बाद एलान  किया था। परन्तु उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव तब ही लड़ेंगीं यदि अकाली दल उन्हें टिकट देगा। आजाद तौर पर चुनाव लड़ने का उनका कोई मन नहीं है।

इससे पहले सुबह अकाली दल का एक उच्च स्तरीय वफद जिसमें पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका, विरसा सिंह वल्टोहा, शरनजीत सिंह ढिल्लों, इकबाल सिंह  और हरीश राय टांडा शामिल थे, ने कमलदीप कौर को उनके घर लुधियाना जाकर संगरूर लोकसभा से उप चुनाव लड़ने की अपील की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News