सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर खड़े किए सवाल, खुलकर निकाली अपनी भड़ास

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 01:31 PM (IST)

संगरूर(बेदी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुमराहपूर्ण प्रचार से लोगों को मूर्ख बना कर सत्ता हासिल की और अब अपने राजनीतिक आका अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

यहां जिले के गांव फतेहगढ़ में खेल मेले का स्टिकर जारी करने के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की भलाई कभी भी भगवंत मान का एजैंडा नहीं था। उसका एक एजैंडा अपने राजनीतिक गुरु और ‘आप’ के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के आदेशों पर पंजाब को बर्बाद करना था।

सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान पहले विरोधी पक्ष में होते हुए ज्यादा सुरक्षा लेने वाले सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब अपने, अपनी पत्नी, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बड़ी सुरक्षा तैनात कर ली है।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह झूंदां, विनरजीत सिंह गोल्डी, इकबालजीत सिंह पूनिया, तजिंदर सिंह संघरेड़ी, परमजीत कौर विर्क और अन्य नेता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News