सुखबीर बादल कमल शर्मा के परिवार से शोक जताने पहुंचे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 11:32 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): भाजपा पंजाब के पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिएशिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल स्व. कमल शर्मा के घर पहुंचे और उन्होंने स्व. कमल शर्मा के परिवार के साथ गहरा शोक जताया। 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कमल शर्मा के अचानक निधन से अकाली-भाजपा, पंजाब एवं देश को बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि कमल शर्मा के शिरोमणि अकाली दल के साथ बहुत अच्छे संबंध थे और उनके प्रयासों से पंजाब में अकाली-भाजपा का गठजोड़ हमेशा बहुत मजबूत रहा है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समूह शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार हमेशा कमल शर्मा के परिवार के साथ है और रहेगा। 

इस अवसर पर फिरोजपुर देहाती क्षेत्र के पूर्व विधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू, गुरुहरसहाय के शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान, रोहित कुमार मांटू वोहरा प्रधान नगर कौंसिल गुरुहरसहाय, सीनियर अकाली नेता और चेयरमैन अवतार सिंह मिन्ना, मास्टर गुरनाम सिंह, भाजपा के जिला प्रधान दविन्द्र बजाज आदि मौजूद थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News