शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वर्करों के साथ की मीटिंग

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 02:59 PM (IST)

गुरुहरसाए (आवला, कुमार): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के निवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आरोप लगाया है कि किसानी मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह दोगली गेम खेल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कैप्टन की अंदर ही अंदर एक ही बात है।

उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कांड में में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने दोगली गेम खेली थी वही खेल वो किसानों के साथ खेल रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही और तरह-तरह के माफिया पंजाब में सरगम है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल की शानदार जीत होगी और कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानते जब्त होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का कांग्रेस सरकार पर से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।

PunjabKesari

सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि भाजपा द्वारा कांग्रेसी व अकाली के कई विधायकों को भाजपा में शामिल करने का जो दावा किया जा रहा है उस पर शिरोमणि अकाली दल की क्या प्रतिक्रिया है? तो उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपनी जीती हुई 23 सीटें बचा ले। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का एक भी विधायक भाजपा के साथ नहीं मिलेगा और इस बार भाजपा को पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी औकात का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा  कि भाजपा शिरोमणि अकाली दल की मदद से ही पिछली बार 23 सीटें जीत सकी थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की जो घोषणा कर रही है हम उसका स्वागत करते हैं और चुनाव लड़ना  का उनका अधिकार है मगर भाजपा की होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा नेताओं को औकात पता चल जाएगी। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा के शिरोमणि अकाली दल का भाजपा के साथ किसी भी हालत में अब गठबंधन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम सिद्धांतों पर विश्वास करते हैं और किसी भी हालत में अपने सिद्धांत नहीं छोड़ सकते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News