सुखदेव सिंह ढींडसा की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर आई पॉजिटिव
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 09:31 AM (IST)

संगरूर(बेदी): शिरोमणि अकाली दल (डैमोक्रेटिक) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा मैंबर राज्य सभा की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आ गई है। वह दिल्ली में ही अपनी रिहायश पर एकांतवास हैं।
ढींडसा के पी.ए. जसविन्दर सिंह खालसा और मीडिया सलाहकार गुरमीत सिंह जौहल के अनुसार सुखदेव सिंह ढींडसा की इससे पहले 26 अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब 14 सितम्बर से शुरू होने वाले पार्लियामैंट के मानसून सैशन में शामिल होने के कारण उन्होंने फिर कोरोना का टैस्ट करवाया था परन्तु उनकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई है। इस कारण वह मानसून सैशन दौरान पार्लियामैंट में शामिल नहीं हो सकेंगे। जसविन्दर सिंह खालसा ने बताया कि सुखदेव सिंह ढींडसा की हालत बिल्कुल ठीक है और वह कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए एकांतवास हैं।