‘एक संगत और पंगत’ में बैठने वाली कांग्रेस जातपात में विश्वास नहीं रखतीः सुखजिंदर रंधावा
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 04:54 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के देशभगत यादगार हाल में रोष प्रदर्शन के दौरान पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अकाल उस्तत की पंक्ति ‘मानस की जात सबै एकै पहिचानबो’ के साथ अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि पंजाब के लोग जातपात में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक संगत और एक पंगत में बैठते हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सभी हमारे भाई हैं। देश को बांटने वाली ऐसी बातों की कांग्रेस कड़ी निदां करती है और पूरी कांग्रेस जातपात में विश्वास नहीं रखती है।
रंधावा ने कहा कि हल्दवानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ और उनके पीछे स्पोर्ट करने वाले लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द की जाए। उन्होंने कहा कि शुद्धीकरण के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर पर्चा दर्ज करना सरासर गलत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

