विदेश में पंजाब का नाम रोशन करेगा जालंधर का सुखजीत सिंह
punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 06:01 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के उभरते हुए सुखजीत सिंह भुवनेश्वर में होने वाली एफ.आई.एच. प्रो. लीग में स्पेन के खिलाफ 20 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम में शामिल किए गए हैं। जालंधर के निवासी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में सुखजीत सिंह इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। सुखजीत अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। सुखजीत रामामंडी के साथ लगते दिनेश नगर के रहने वाले हैं। 25 वर्षीय सुखजीत सिंह ने 8 वर्ष की उम्र में हाकी खेलनी शुरू कर दी थी। पिता अजीत सिंह पंजाब पुलिस हाकी टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बतौर पी.ए.पी. में एस.आई. के पद पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें : खैहरा ने यूक्रेन में फंसे पारिवारिक मैंबरों की मदद के लिए उठाया यह कदम
इस उभरते हुए खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने बताया कि पिता ने अपने सपने को पूरा करने के लिए ही 8 वर्ष की उम्र में उसके हाथों में हाकी स्टिक पकड़ा दी थी। 5वीं तक पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। पढ़ाई साथ-साथ हाकी खेलना शुरू कर दिया था। स्कूल की पढ़ाई साथ-साथ हाकी खेलने के लिए पी.ए.पी. के खेल मैदान में पहुंच जाता था। पिता को हाकी खेलते देखता था। छठी कक्षा में मोहाली हाकी एकेडमी के साथ जुड़ गया।
यह भी पढ़ें : होला मोहल्ला को लेकर तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं के लिए किए जाएंगे विशेष प्रबंध
सुखजीत ने आगे कहा कि स्पेन के साथ होने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं। पिछले वर्ष हाकी इंडिया अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप के लिए चुन लिया गया था। जिले, राज्यों, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामैंट में कई मैडल अपने नाम कर चुका हैं। देश के लिए हाकी खेलना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन और रूस में छिड़ी जंग, पैट्रोलियम कारोबारियों की बढ़ी टैंशन
भारती टीम में शामिल है जालंधर के यह खिलाड़ी
भारती हाकी टीम में जालंधर के मिट्ठापुर के रहने वाले भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, खुसरोपुर के रहने वाले हार्दिक सिंह, गुरू तेग बहादुर नगर के रहने वाले जसकर्ण सिंह भी शामिल हैं। जसकर्ण सिंह पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। प्रो. लीग मैचों को लेकर टीम का राष्ट्रीय कैंप लगा हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here