Video:खैहरा की पार्टी ''AAP'' से करेगी गठबंधन, बिचौलिया बनेंगे ब्रह्मपुरा

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 12:49 PM (IST)

अमृतसरः आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ चुके सुखपाल खैहरा  एक बार फिर से आप से हाथ मिला सकते हैं। इस बात का इशारा सुखपाल खैहरा ने टकसाली नेताओं से मुलाकात बाद किया। हालांकि खैहरा आप में शामिल नहीं होंगे। बल्कि उन्होंने अकाली दल-भाजपा तथा कांग्रेस के खिलाफ आप को महागठजोड़ में शामिल होने का न्यौता दिया है।

टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी खैहरा से सहमत है। संभव है कि आने वाले दिनों में वह खैहरा तथा आप को मिलाने में बिचौलिए की भूमिका निभाएं। बात दें कि कुछ दिन पहले आप सांसद भंगवत मान ने भी टकसाली नेताओं से बैठक की थी। उनके बाद खैहरा उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात आगामी समय में पंजाब की सियासत की नई तस्वीर पेश कर सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News