प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती का डैमोक्रेटिक अलाइंस समर्थन करता है: खैहरा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 12:59 PM (IST)

बठिंडा(विजय): पंजाब एकता पार्टी के संयोजक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती को डैमोके्रटिक अलाइंस समर्थन करता है। वही एक काबिल नेता हैं जो देश को एक लड़ी में परों सकती हैं।

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले एक बड़ी रैली की जाएगी, जिसमें मायावती सहित कई केंद्रीय नेता पहुंचेंगे।  केजरीवाल पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’  अपनी विचारधारा से हट गई। अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ थे विशेष तौर पर उनका कांग्रेस पर निशाना था अब वही  केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस से हाथ मिलाने जा रहे हैं। ‘आप’ हरियाणा व पंजाब में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।  

फादर एंथनी से पकड़ी गायब राशि पर सी.एम. की भी चुप्पी
खैहरा ने कहा कि फादर एंथनी से 16 करोड़ 66 लाख रुपए बरामद किए थे। जबकि पुलिस ने 9 करोड़ 77 लाख ही दिखाए बाकी के 7 करोड़ कहां गए, इसका कोई खुलासा नहीं? जालंधर की पुलिस 3 जिलों को पार कर एंथनी के घर छापा मारने गई, जबकि छापे में 4 लोग वे भी शामिल थे जिन्हें दिनकर गुप्ता ने खन्ना में तैनात किया था। इस मामले पर मुख्यमंत्री में भी चुप्पी साध रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News