सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रेस की आज़ादी की जीत: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 06:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी के नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करता है और मीडिया की स्वतंत्रता को मजबूती प्रदान करता है।

सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस स्पष्ट और मजबूत फैसले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार अब पंजाब में पंजाब केसरी अखबार के प्रकाशन को रोकने या दबाने की कोशिश नहीं कर सकेगी। यह फैसला लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के लिए एक कड़ा संवैधानिक संदेश है कि मीडिया की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, न ही सच को रोका जा सकता है। प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है और इसे किसी भी कीमत पर कुचला नहीं जा सकता।

बीजेपी नेता ने कहा कि पंजाब हमेशा से निर्भीक पत्रकारिता में विश्वास करता आया है और भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्र मीडिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि सच की हमेशा जीत होती है और लोकतंत्र को कमजोर करने की हर कोशिश नाकाम होगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News