प्रियंका के आने से भाजपा में बौखलाहट : जाखड़

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 08:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा पर तीखा सियासी हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आगे आने के बाद भाजपा में बौखलाहट पैदा हो गई है तथा भाजपा ने पुन: परिवारवाद का राग अलापना शुरू कर दिया है। जाखड़ ने आज पंजाब के नवनियुक्त जिला कांग्रेस प्रधानों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने भी भाग लिया। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता शिखर पर पहुंच चुकी है, जिसे देखते हुए भाजपा के देशभर में नेता भयभीत दिखाई दे रहे हैं इसलिए वह कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध बयानबाजी पर उतर आए हैं। प्रियंका एक परिपक्व नेता है जिनका मुकाबला भाजपा नहीं कर सकेगी। 1980 में देश भर में इंदिरा गांधी के पक्ष में एकतरफा लहर चली थी, अब उसी तरह 2019 में प्रियंका गांधी के पक्ष में और भी तेज लहर उमडऩे के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी जब इंदिरा गांधी 1980 में पंजाब में आई थी तो देशभर में कांग्रेस की लहर की शुरूआत पंजाब से हुई थी। अब भी प्रियंका के आगे आने से देश में कांग्रेस के पक्ष में एक मजबूत लहर की शुरूआत होगी। पंजाब में कांग्रेस सभी 13 सीटें जीतने की स्थिति में है।
PunjabKesari
जाखड़ ने बताया कि बैठक में सभी जिला प्रधानों को लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की गतिविधियां तेज करने तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता तक ले जाने के निर्देश दिए। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रधानों की राय भी ली गई। आशा कुमारी ने भी कहा कि केंद्र में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए समूचे कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की नीतियों को आम जनता के बीच में ले जाया जाए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने भी कहा कि पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में काफी बेहतर रहेगा तथा किसान ऋण माफी जैसे कदमों का जनता पर असर देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News