पंजाब केसरी के होटल पर कार्रवाई की सुनील जाखड़ ने की निंदा, कहा-मीडिया को दबाने वाली सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 09:58 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में पंजाब केसरी के होटल पार्क प्लाजा पर बुल्डोजर चलाए जाने को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तीखा हमला बोला है।  जाखड़ ने टवीट जारी कर पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि भगवंत सिंह मान सरकार मीडिया की आवाज़ को दबाने में तेजी दिखा रही है। भाजपा का कहना है कि अगर सरकार इसी फुर्ती से नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ कार्रवाई करती, तो पंजाब आज बेहतर और सुरक्षित स्थिति में होता।

भाजपा ने यह भी कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप के व्यावसायिक संस्थान को उच्च न्यायालय में जाने का पर्याप्त समय न देना इस सरकार की दमनकारी सोच का प्रतीक है। भाजपा ने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वह मीडिया की स्वतंत्रता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मीडिया को दबाने के इस प्रयास का कड़ा विरोध किया। भाजपा ने इस मौके पर मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पहुंचे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News