प्रवासी मजदूरों के हक में खड़े हुए सुनील जाखड़, कहा- 'नींद से जागो मान सरकार'
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 12:11 PM (IST)
चंडीगढ़ : मोगा में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए BJP पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार को अब नींद से जागकर सख्त कदम उठाने चाहिए।
जाखड़ ने कहा कि पहले पंजाब में व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा था, जिसकी वजह से नई इंडस्ट्री राज्य में आने को तैयार नहीं थी। अब एक साजिश के तहत प्रवासी मज़दूरों को निशाना बनाया जा रहा है, जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने साफ किया कि यह 'पंजाबियत' नहीं है और गुरुओं के उस सिद्धांत के बिल्कुल खिलाफ है जो सबको बराबर समझने का संदेश देता है।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਵੀ ਨਵੀਂ ਇੰਡਸਟਰੀ ਇਥੇ ਆਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਹੁਣ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਬਾਹਰੋਂ ਆਏ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਹੋਈ ਹੈ । ਇਹ ਪੰਜਾਬੀਅਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕੁਝ ਲੋਕ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਜ਼ਹਿਰ…
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) February 11, 2026
पंजाब में पहले व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा था, जिसकी वजह से कोई नई इंडस्ट्री यहां आने को तैयार नहीं हो रही थी और अब मोगा में एक साजिश के तहत बाहर से आए मज़दूरों को निशाना बनाने की घटना हुई है। यह पंजाबियत नहीं है। कुछ लोग पिछले कुछ समय से इस विषय पर समाज में जहर घोल रहे हैं…
समाज में जहर घोलने वाले तत्वों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की खेती और इंडस्ट्री के विकास में प्रवासी मज़दूरों का बहुत बड़ा योगदान है। जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे समाज में फूट डालने वाली और शांति भंग करने वाली ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएं, ताकि पंजाब का सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

