पंजाब में ड्रग सर्वे पर सियासी घमासान, सुनील जाखड़ ने Report सार्वजनिक करने की उठाई मांग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 01:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क: भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम विधानसभा सत्र के दौरान घर-घर जाकर करवाए गए ड्रग सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करे और बताए कि इससे पंजाब के लोगों को क्या फायदा हुआ या फिर सिर्फ पंजाब को बदनाम ही करना था कि पंजाब में नशेड़ियों का राज है।

जाखड़ ने दावा किया कि इस सर्वे के दौरान करीब 65 लाख परिवारों से संपर्क किया गया और लगभग 28 हजार कर्मचारियों, शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस काम में लगाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े स्तर पर सर्वे करवाने के बाद इसकी रिपोर्ट जनता के सामने क्यों नहीं रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के जरिए पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाया गया और राज्य के युवाओं व सुरक्षा बलों को लेकर गलत संदेश दिया गया। उन्होंने नशे के कारोबार पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय सरकार इस समस्या को लेकर पारदर्शिता नहीं दिखा रही। पंजाब में जो नशे का व्यापार है उसके ऊपर कब्जा दिल्ली के मास्टर, सुप्रीमो बैठे हैं जो उनका बैंक बैठा है उनका व्यापार संभालने के लिए सर्वे किया गया था।

PunjabKesari

सुनील जाखड़ ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की कथित तस्करी, जेलों से नशे के कारोबार के संचालन और नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नशे का मुद्दा केवल पंजाब की कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और राज्य की युवा पीढ़ी के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। जाखड़ ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच की मांग करने की बात भी कही। जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सरकार ड्रग सर्वे की रिपोर्ट और नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को यह जानने का अधिकार है कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान से क्या परिणाम सामने आए और आगे इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News