संदिग्ध अवस्था में मिला सुनियारे का शव, पूरे कस्बे में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 05:24 PM (IST)

भिखीविंड खालड़ा (भाटिया): भिखीविंड में सुनियार का काम करते 48 वर्षीय रणजीत सिंह को घर जाते समय रास्ते बीच में से अगवा करके बुरी तरा कत्ल कर देने की दुखदायी खबर सामने आई है। एकत्रित की जानकारी अनुसार रणजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह बीती शाम 7 बजे के करीब भिखीविंड से अपनी दुकान बंद करके अपने घर (अमृतसर) की ओर रवाना हुआ था परन्तु घर नहीं पहुंचा। आज सुबह पुलिस को उसका शव गांव नौरंगाबाद नजदीक रैशियाना में बरामद हुआ है।

पारिवारक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रणजीत सिंह की स्विफट गाड़ी, एक लाईसेंसी रिवाल्वर, सोने वाला थैला और उसके के हाथों की सोने की अंगूठियां गायब हैं। मृतक रणजीत सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। रणजीत सिंह गांव बलेर का रहने वाला था और हाल निवासी अमृतसर शहीद उधम सिंह नगर गली नंबर दो अमृतसर में में रहता था। रणजीत सिंह का पिता एक धार्मिक डेरे पर गद्दी लगाते थे। पिता की मौत के बाद गद्दी की सेवा अब रणजीत सिंह कर रहा था। पुलिस की तरफ से रणजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। दूसरी तरफ रणजीत सिंह के हुए कत्ल के साथ पूरे कस्बा भिखीविंड और इलाके अंदर दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News