नकोदर और भोगपुर में बंद को समर्थन, धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के नेता
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:48 AM (IST)
नकोदर, (गुरपाल पाली/राणा भोगपुरिया): बंद के दौरान नकोदर में लोगों का पूरा समर्थन देखने को मिला। गुरुद्वारा सिंह सभा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों, निहंग सिंहों और अलग-अलग संगठनों के नेताओं ने धरने में शामिल होकर बंद का समर्थन किया।

इस दौरान नकोदर के लोगों ने भी बंद को पूरा समर्थन दिया। बाजारों में बंद का असर देखने को मिला और लोगों ने अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शनकारियों का साथ दिया।

भोगपुर (राणा भोगपुरिया) : वहीं, बंद के दौरान भोगपुर में भी विभिन्न संगठनों के नेता धरने पर बैठे। नेताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों और संबंधित मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोगों से बंद को सफल बनाने और अपनी मांगों के समर्थन में सहयोग करने की अपील की।

धरने और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

