Jalandhar में सो रहा था परिवार, चोरों ने दरवाजा बंद कर दिया घटना को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:05 PM (IST)

जालंधर डेस्क : जालंधर के गद्दो वाली पिंड में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर से करीब 4 तोले सोने के गहने और 40 हजार की नकदी चोरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है वहां बेटे की शादी के लिए कोरे नोट जोड़कर रखे गए थे। फिलहाल लांबड़ा पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार चोर गद्दो वाली पिंड के एक घर में चोर पिछले रास्ते से खिड़की तोड़कर घुसे। उन्होंने परिवार जिस कमरे में सो रहा था उसके आगे एक बड़ा टेबल लगा कर दरवाजा बंद कर दिया। जैसे ही घरवालों ने खिड़की टूटने की आवाज सुनी तो उन्हें इसे नजरअंदाज़ कर दिया।

इसके बाद चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब 4 तोले सोने के गहने जिसमें अंगूठी, टॉप्स, चेन आदि शामिल हैं, चुरा लिया। इसके अलावा अलमारी में रखे 100, 50, 20 और 10 के कोरे-कोरे नोट जिनकी कुल कीमत 40 हजार के करीब बनती है, चुरा लिए। सुबह 5 बजे जब वे उठे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जोर लगाकर दरवाजा खोलने पर उन्हें सामने एक टेबल रखा दिखाई दिया।

इसके बाद जब दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरी हुई है और चोर सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। परिजनों ने तुरंत इस घटना की सूचना लांबड़ा पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार चोर घर के पिछले रास्ते से आए थे। घर के पीछे खेत हैं इसलिए खेत की गीली मिट्टी पर उनके पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News