शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध हालात में मौ/त, परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 04:35 PM (IST)

दीनानगर/धार कलां/ पठानकोट( हरजिंदर सिंह गोराया) : शिवसेना हिंद कोर कमेटी राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा के छोटे भाई जतिंदर शर्मा (35) पुत्र हेम राज शर्मा निवासी लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी ढाकी पठानकोट जिनकी शनिवार अपने निवास स्थान पर संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। मामले पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए शिवसेना नेता रवि शर्मा ने बताया कि वह शनिवार गांव बुंगल किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। उन्हें करीब 3 बजकर 55 मिनट पर उनकी छोटी भाभी ने उन्हें सूचना दी कि जतिंदर शर्मा घायल अवस्था में अपने बेडरूम में पड़े हुए हैं।

वह उन्हें सरना के एक निजी अस्पताल में ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनके भाई की अस्पताल लाने से एक घंटा पहले ही मौत हो गई है, कहकर उसे मृत घोषित कर दिया। शिवसेना नेता ने कहा कि घटना के वक्त जतिंदर शर्मा की पत्नी उसकी छोटी भाभी सोनाली शर्मा अपने मायके सुजानपुर गई हुई थी और घटना के समय उनके भाई घर पर अकेले थे। रवि शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई की हत्या हुई है क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई का सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था और रविवार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Shiv Sena leader

ढाई बजे एक कर्ण नामक व्यक्ति को सबूतों के आधार पर पुलिस के हवाले किया गया और उन्हें रात पौने आठ बजे पता चला कि पुलिस ने उक्त आरोपी को छोड़ दिया जोकि अभी अपने घर बैठा हुआ है। उन्होंने उसके बाद इस मामले संबंधी जब आगामी कारवाई की जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी से उनके मोबाइल नंबर पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। फिर उसके बाद जांच आधार सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह कल रात की ड्यूटी पर थे और अब अपने घर पर हूं उन्हें इस मामले संबंधी कोई जानकारी नहीं है। 

उसके बाद उन्होंने मामले संबंधी पुलिस के उच्च अधिकारियों से बातचीत की तो उसके 15 मिनट बाद थाना प्रभारी विजय कुमार का मुझे फोन आया और कहा कि हम फ़िर से उसे हिरासत में ले लेते हैं आप आधे घंटे बाद थाने आकर देख लें। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस हरकत का हम कड़ा विरोध करते हैं और एसएसपी पठानकोट से मांग करते हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि पकड़े गए दोषी और उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके और हमें इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने हमें बनता इंसाफ नहीं दिलाया तो वह अपने परिवार और शिवसैनिकों को साथ लेकर रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। 

वहीं जब इस मामले संबंधी थाना डिविजन नंबर 2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार से उनके मोबाइल फोन पर बातचीत कर मामले में क्या कारवाई की है संबंधी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी 174 के तहत कारवाई की हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लिया है जिससे आगामी पूछताछ की जा रही है। बाकी डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News