टांडा में शरारती तत्वों की करतूत! फल की रेहड़ी को आग लगाई, लाखों का नुकसान

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 08:32 AM (IST)

टांडा (वरिंदर पंडित): टांडा में बीती देर रात शरारती तत्वों ने एक प्रवासी व्यक्ति की फल की रेहड़ी को आग लगा दी। घटना लखी सिनेमा के पास की है। आग लगने से रेहड़ी मालिक गौरव को करीब 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते गौरव रेहड़ी से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई।

गौरव ने बताया कि रात करीब 1 बजे अचानक उसकी फल की रेहड़ी में आग भड़क उठी। उसने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि वह उस पर काबू नहीं पा सका। देखते ही देखते रेहड़ी पर रखा सामान जलकर राख हो गया।

उसने बताया कि आग से करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रेहड़ी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई। घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News