राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमित शाह से मिले चुघ, उठाए पंजाब के बड़े मुद्दे

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 09:40 PM (IST)

पंजाब डैस्क : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस बारे जानकारी देते चुघ ने एक टवीट जारी किया है, जिसमें कहा है कि राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद मैंने देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

चुघ ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से ड्रोन और नशे की तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात, प्रदेश की जनता की भावनाओं और चिंताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

संतों, महात्माओं, गुरुओं और शहीदों की पावन धरती पंजाब आज आम आदमी पार्टी की अनुभवहीन, अयोग्य और विफल सरकार के कारण नशे, गैंगस्टरवाद, अपराध, सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रदेश की जनता एक सुरक्षित, समृद्ध, नशामुक्त और विकासोन्मुख पंजाब की आकांक्षा रखती है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पंजाब में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनविश्वास का एक नया अध्याय स्थापित होगा।

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी के आदर्शों से प्रेरित भारतीय जनता पार्टी, पंजाब को एक बार फिर खुशहाल, सुरक्षित, समृद्ध और नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। माननीय अमित शाह जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद इस संकल्प को और अधिक शक्ति तथा नई ऊर्जा प्रदान करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News