एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 05:33 PM (IST)

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पी.एम. मोदी जुलाई या अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई या अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे। हालांकि, अभी तक उनकी यात्रा की आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है। रवनीत सिंह बिट्टू के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान पंजाब को एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसके अलावा राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में जालंधर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। अब प्रधानमंत्री का प्रस्तावित पंजाब दौरा विकास परियोजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे की आधिकारिक तारीख और कार्यक्रम की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News