PM मोदी द्वारा की गई अपीलों पर पढ़ें क्या बोले तरुण चुघ, राहुल गांधी और विपक्ष पर भी साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 03:00 PM (IST)

पंजाब डैस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दिनों देशवासियों से विदेशों में छुट्टियां न मनाने, स्वदेशी अपनाने, सोना न खरीदने और ईंधन की बचत करने की अपील की गई थी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी ने हमेशा देश के हित में फैसले लिए हैं और भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास के हर क्षेत्र में नई क्रांति लाई है।

तरुण चुघ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री मोदी को एक अभिभावक के तौर पर देखते हैं और उनकी हर अपील को गंभीरता से लेते हैं। विश्व के इतने बड़े संकट से देश को बचाना, देश को आगे बढ़ाना और जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और कोई नहीं कर सकता।

इस दौरान तरुण चुघ ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे विदेशों में छुट्टियां बिताने वाले नेता देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम कैसे समझ सकते हैं। उनके लिए राजनीति बहुत मामूली चीज है। पूरा विश्व युद्ध के तांडव से ग्रस्त है। दुनिया का हर देश, महाद्वीप इससे ग्रस्त हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी 414 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल बिक रहा है। सभी देशों में ईंधन की कमी है। ऐसे में देश को हर संकट से बचाने का और देश को आगे ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News