AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर लगे धारा 302, CBI से करवाई जाए जांच: तरुण चुघ

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 02:12 PM (IST)

पंजाब डेस्कः अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि रंधावा को उनकी ईमानदारी की सजा प्रताड़ना के रूप में मिली। पहले उन्हें मंत्री के आवास पर बुलाकर पीटा गया और जबरन 10 लाख रुपये रिश्वत लेने की बात कबूलवाने के लिए वीडियो बनाने की कोशिश की गई। 

चुघ ने कहा कि यह मामला दिखाता है कि किस तरह कुछ मंत्री अधिकारियों पर अवैध कमीशन के लिए दबाव बनाते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को देखते हुए सत्ता में बैठे लोग जाते-जाते राज्य को लूटने में लगे हैं और ईमानदार अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। तरुण चुघ ने इस मामले में लाल जीत भुल्लर पर धारा 302 सहित CBI से जांच करवाने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News